Tuesday, September 4, 2012

Happy Birth Day To My All Time Favorite THE Rishi Kapoor


पृथ्वीराज कपूर के पौते राजकपूर के बेटे और  न्यू सेंसेशन  रणबीर  कपूर[और रिद्धिमा कपूर साहनी] के पिता ऋषि  कपूर का आज जन्म दिन है ऋषि आज ६० साल के हो गए|जमोस न्यूज डाट काम की तरफ से  हार्दिक शुभ कामनाएं|
४ सितम्बर १९५२ को जन्मे ऋषि उर्फ़ चिंटू उर्फ़ लवर बॉय ने अभिनय के अलावा फिल्मो का निर्माण और निर्देशन भी  किया  है|  मज़ाक के तौर पर कहा जा सकता है कि मेरा नाम जोकर में जो चिंटू की फिजिक्स थी लगभग वोही आज भी है|यानि खाते पीते घराने के है| दो दुनी चार और हाउस फुल २ देख कर लगता है कि चिंटू बाबा  कि लाइफ अब शुरू हुई है|
  इनके खाते में ढेरों एवार्ड्स भी है| [१]१९७४ में मेरा नाम जोकर के लिए बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट का  नॅशनल फिल्म  एवार्ड मिला| [२]२००८ में फिल्म फेयर लाइफ टाईम अचीवमेंट एवार्ड के बाद [३]२०११ में दो दूनी चार के लिए बेस्ट क्रिटिक एवार्ड मिला है|इसके साथ १९८० से २०१० तक ५ फिल्म फेयर एवार्ड्स जीत चुके हैं|इसके अलावा १० और दुसरे एवार्ड्स भी इनके नाम हैं|
   आज एक बात में यहाँ शेयर करना चाहता हूँ  दशकों पहले यह मेरे बुजुर्गों ने मुझे बताई थी|
ऋषि कपूर के परिवार के एक  पूर्वज  लाहौर में पोलिस अधिकारी थे [शायद  शहर कोतवाल] उस समय वहां दंगे हो गए  धार्मिक  पूज्य हर श्री नाथ  जी   महाराज जी  की दरगाह पर पर  कुछ भ्रमित  धर्मांध लोगों ने हमला कर दिया उस समय कोतवाल साहब आये और दरगाह और इसके अनुयायियों को बचाया |महाराज जी ने प्रसन्न हो कर आशीर्वाद दिया की जा तेरी  ७   पुश्तें  राज करेंगी |और यह परिवार अभी तक फिल्म जगत के साथ करोड़ों के दिलों पर भी राज कर रहा है|
   संभवत इसी आशीर्वाद के चलते ही आग से शुरू हुए राज कपूर  ने  आधुनिक  बोबी बना कर तहलका मचा दिया था Permalink: http://jamosnews.com

No comments: