Thursday, February 9, 2012

खांटी नेता जन अपने लख्तेज़िगरों के भविष्य को राजनीति में ही सुरक्षित मानते हैं

रोबर्ट वढेरा से पूछा गया था कि क्या आप [वडेरा]राजनीति में आना चाहते है उनके [वढेरा]सकारात्मक जवाब पर हंगामा हो गया था |अब रॉबर्ट वढेरा की पत्नि प्रियंका ने अपने पति की राजनितिक महत्वकांक्षाओं को हवा देते हुए अपना समर्थन दे दिया है \ रायबरेलीइस परिवार की खानदानी सीट है और यहाँ से भावी नेताओं [बच्चों को ]लांच करने में कोई जोखम भी नहीं होता।सो यहाँ की एक   जनसभा के दौरान उन्होंने[प्रियंका]अ'पने पुत्र रेहान और पुत्री आयरा को भी मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है|लेकिन अब की बार मीडिया ने अपने रटे रटाये  प्रशन नहीं पूछे।उनसे[बच्चों]उनकी[बच्चों]की राजनितिक महत्वकांक्षा के विषय में कोई सवाल नहीं किये गए। |झल्ले विचारानुसार पूछे जाने पर अपने[बच्चों के]पापा के शब्दों को ही दोहरा कर उनकी[पापा] की राजनितिक महत्वकांक्षा को ही बल दिया जाता |
     हमारे देश के सेवक अपनी पीडियों के लिए भी अपने व्यवसाय में ही जगह तलाशते आ रहे हैं।मगर बीते कुछ समय में प्रोफेशनल एजुकेशन को जयादा महत्त्व दिया जाने लगा है अब पोलिटिक्स को भी दोधारू कामधेनू बनाया जाने लगा है इसीलिए खांटी नेता जन अपने लख्तेज़िगरों के भविष्य को राजनीति में ही सुरक्षित मानते हैं।में ठीक हूँ  हूँ या क्या में ठीक हूँ????

No comments: