Wednesday, October 26, 2011

छावनी परिषद में वर्क हार्ड प्रोग्रेस निल|

 छावनी परिषद मेरठ में आये दिन विकास+सुधार+सुव्यवस्था के [नारों के साथ]आश्वाशन दिए जा रहे हैं|मगर अंत में वोही ढ़ाक के तीन पात यानी वर्क हार्ड प्रोग्रेस [ progress ] निल|आबूलेन +सदर+अभी भी  ट्रेफिक जाम के कोड़ से कराह रहे हैं|पुराने बंगले या कोठिओं में ५० -५० किराये दार या शिकमी किराये दार ठूसें हुए हैं|एक मात्र अस्पताल और प्रायमरी स्कूलों को मात्र  सरकारी फंड दोहन का जरिया बना कर रखा गया है| फंड की कमी का रोना और मगर इसके लिए कोई प्रेक्टिकल उपाय की प्रोग्रेस जीरो ही है|आवासीय शिवाजी कालोनी के   निवासिओं का उत्पीडन,और अबूनाले पर बाज़ार के नाम पर महज़ कब्जा जग जाहीर है|
       आबूलेन,सदर,बेगम पुल,एस.एस.डी चौराहा,आदि अनेक जगहों पर ट्रेफिक सुधार के लिए तमाम घोषणाएं महज़ कागजी घोड़े ही साबित हुए हैं| आबूलेन जैसे  सोना उगलने वाली जमीन पर ट्रेफिक के नाम पर एक के बाद एक कब्जे किये जा रहे हैं मगर आम जनता के लिए राहत दूर की कौड़ी ही हैं| संकरे मुहल्लों में भी बाज़ार बन रहे हैं | मकान काम्प्लेक्स बन रहे हैं| कैंट बोर्ड क़ानून की माने तो यह सभी गैर कानूनी है |पुराने बंगलों की दयनीय स्थिति से लगता है की यह लाइलाज हो गई है |केंट बोर्ड+सभासद+विधायक+सांसद+सिविल प्रशासनिक ढाँचे ने लगता है की जैसा है वैसा चलने दो  और अपना उल्लू सीधा करके चलते बनो वाली रास्ट्रीय न्रेतत्व की निति अपना ली है|पहले पानी, बिज़ली, सड़क आदि नागरिक सुविधाओं के लिए यहाँ मारामारी होती थी अब किराए दारीऔर शिकमी किराये दारी [नाम मात्र की] कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनती जा रही हैं|
     हाल ही में केंट बोर्ड की ठीक नाक के नीचे एक कोठी में  ५० से अधिक किराये दार या शिकमी किराए दार हैं |इनमे से कईयों की कोठी मालिक से किराए दारी को लेकर झगड़ा  होता रहता है बीते कुछ ही दिनों में ही एक मात्र इस कोठी में एक किराए दार पर तेज़ाब डाला गया और दूसरे ने स्वयम पर ही मिटटी का तेल [केरोसीन]डाल कर क़ानून  व्यवस्था को अंगूठा दिखा दिया|ये दोनों झगड़े किराए दारी और शिकमी किराए दारी को लेकर ही हुए हैं|
     कहने को कैंट बोर्ड है यहाँ बोर्ड के प्रवक्ता भी हैंसमस्या कोई भी हो इनका  छापा छपाया ब्यान आ जाता है[हम जांच करवा रहे हैं और  शीघ्र कार्यवाही की जायेगी |अब इस शीघ्रता का पैमाना कया है ये तो ईश्वर ही बता सकता है|
     

No comments: