Wednesday, September 21, 2011

शिक्षा के मंदिरों में आज कल रोजाना सब तरफ घेर लो घेर लो चल रहा है इस घेर लो के चक्कर में आये दिन व्यवस्थापक+प्रधानाचार्य+कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री तक घेरे जा रहे हैं|

 शिक्षा के  मंदिरों में आज कल रोजाना सब तरफ   घेर लो घेर लो चल रहा है इस घेर लो के चक्कर में आये दिन व्यवस्थापक+प्रधानाचार्य+कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री तक घेरे जा रहे हैं|
         मिड डे मील खराब है या नहीं मिल रहा या फिर मिड दी मील बाज़ार में बेचा जा रहा है, आदि आदि को लेकर व्यवस्थापक बेचारे घिर रहे हैं|कालेज में व्यवस्था को लेकर प्रधानाचार्य को घेरा जा रहा है|सी.सी .एस.
 यूनिवर्सिटी में प्रवेश से लेकर फीस +सीट बढाने+ हास्टल  के खाने+++मार्किंग++रिसल्ट और डिग्री तक की समस्याओं के लिए कुलपति घिरते आ रहे है|
        कल बेचारे उच्च शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी धर लिए गए |लखनऊ में कल गए  थे बेचारे उदघाटन करने और घेर लिए गए |बचने को सभी प्रवेश द्वारों की और भागे पोलिस की लाठी चार्ज से ही बेचारे बाहर निकल पाए या घर पहुँच पाए 

No comments: