Sunday, May 20, 2012

स्वर्गीय राजीव गांधी की आत्मा को शांति प्रदान करे

एक कांग्रेसी 
                 ओये झाल्लेया आज हसाड़े सोणे राजीव गाँधी नू शहीद हुए २१ साल हो गए ओये २०-०८-१९४४ में जन्मे  इतने नेक ते इमानदार बन्दे  को जालिमों ने २१-०५-१९९१ में मार डाला 
                 भारत को आधुनिक कम्प्युटर वाला भारत बनाने वाले राजीव जी को हमारा  कोटि कोटि नमन  ईश्वर  उनकी आत्मा  को  शांति प्रदान करे 
झल्ला 
               वाकई राजीव गाँधी जैसे नेक और ईमानदार न्रेतत्व की अज देश  नू   बहुत जरूरत है|उनके दिखाए  विकास  के मार्ग   पर देश को आगे ले जाने की बेहद जरूरत है |
                वैसे आज  इस अन्तराष्ट्रीय  नेता की याद में केवल   कथित  राष्ट्रीय अखबारों में विज्ञापन छपवा कर ही इतिश्री नहीं  हो जानी चाहिए
              स्वर्गीय राजीव गांधी ने श्रीमति इंदिरा जी की  कुर्बानी के बाद अस्थिर होते देश  की बागडोर संभाली थी |ऐसे जांबाज़ नेता की याद  में केवल विज्ञापनों की बजाय  कोई अंतराष्ट्रीय स्तर पर जन कल्याणकारी यौजना चलाई जानी जरूरी है तभी उनकी आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी  

No comments: