Sunday, July 5, 2015

व्यापम घेाटाला मामले से जुड़े लोगों की मृत्यु दर में वृद्धि से इस पर राजनीती आम हो चली है

  • [नयी दिल्ली]।व्यापम घेाटाला मामले से जुड़े लोगों की मृत्यु  दर में वृद्धि से इस पर राजनीती आम हो चली है शायद इसीलिए दिल्ली में केजरीवाल और राहुल गांधी दोनों खोजी टीवीपत्रकार अक्षय सिंह के   अंतिम संस्कार में ना केवल शामिल हुए बल्कि मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ सियासी बयान बाजी  भी की | अंतिम संस्कार में  भाजपा के भी नेता गण थे लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी + प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन+कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह+रणदीप सिंह सुरजेवाला आदि कांग्रेस के अधिकांश टॉप नेता भी  निगमबोध घोट पर उपस्थित हुए 
  • टी वी  टूडे के पत्रकार सिंह की कल मौत हो गयी थी। उन्होंने उस लड़की के मातापिता का साक्षात्कार किया था जो मध्यप्रदेश व्यावसायिक प्रवेश एवं भर्ती घोटाला :व्यापम: में नाम सामने आने के बाद मृत पायी गयी।आज सुबह जबलपुर के एक मेडिकल के डीन भी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका के एक होटल में मृत मिले। बताया जाता है वह व्यापम घोटाले के फर्जी परीक्षार्थियों की जांच कर रहे थे।व्यापम घोटाला मामले में अबतक कम से कम 25 आरोपियों एवं गवाहों की मौत हो चुकी है
  • कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी ने व्यापम घोटाले से कथित रूप से जुड़े व्यक्तियों की मौत की सघन जांच की मांग करते हुए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, अक्षय सिंह के माता पिता एवं बहन से मिलकर बड़ा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थना उनके साथ है: 
  • अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया, व्यापम घोटाला और अबतक हुई मौतों की सघन जांच हो। दोषियों को दंडित किया जाए। 

No comments: