Tuesday, January 31, 2012

कांग्रेस & रालोद के भविष्य के लिए रात के निशुल्क भोजन की व्यवस्था तो हो ही जायेगी|

कांग्रेस और रालोद की संयुक्त चुनावी सभा  मेरठ के राम लीला मैदान में ०२=०२=२०१२ को घोषित है|इस सभा में स्टार प्रचारक  कांग्रेस के राहुल गांधी और  रालोद के जयंत चौधरी चुनावी लीला का मंचन करेंगे| इन हेवी वेट  युवाओं की सभा के लिए आलिशान या भव्य मंच तैयार किया जा रहा है| शासक+प्रशासक+ खाकी + खादी + सादी सभी रिहर्सल करने आ रहे हैं|राहुल गांधी और  उनके साथ नए नए जुड़े जयंत की  प्रदेश में  प्रतिष्ठा दावं पर है|सो उनके स्थानीय नेता भी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं| २०००० की  केपेसिटी वाले मैदान में १००००० के भीड़ जुटाने के दावे किये जा रहे हैं। स्थानीय अख़बारों में कांग्रेसी विग्ह्यापन छपवाए जा रहे हैं|तूफानी दौरे पर निकले इन इलेक्ट्रोनिक युग के नेताओं का कहीं विचार भंग ना हो विशेषकर भाषण देते समय कोई अप्रिय बात+जूता या कोई गरीब बेरोजगार बेघर नहीं दिखाई देना चाहिए इसके लिए  सभी स्तरों पर सभी प्रयास किये जा रहे हैं|
       कहा गया है की जब जब  जो जो  होना है तब तब सो सो होता है| ना जाने किसके भाग्य से बीते दिन के निरीक्षण के दौरान निरीक्षकों को  प्रस्तावित सभा स्थल राम लीला मैदान के एक छौर पर  ५० झौपड़े नुमा पोलिथीन की चार दीवारों में ढके २५० परिवार दिखाई दे गए|अब मखमल रूपी भव्य मंच के सामने टाट  माफ़ कीजिये पोलिथीन के पैबंद कैसे और किसे बर्दाश्त होते  सो  आनन् फानन में इन्हें हाथिओं की भाँती कनातों से ढकने का सुझाव  के रूप में आदेश जारी कर दिया गया|
      बचपन में पड़ते रहे हैं की रोग का इलाज़ न करके उसे छुपाये जाने से रोग कौड़ बन जाता है और जब यह कौड़ फटता है तो ना जाने किस किस पर क्या क्या फटता है|गरीबी+बैघरी+बेरोजगारी का यह रोग समय रहते इलाज़ नहीं किये जाने से अब कौड़ नज़र आने लगा है| माँ अगर अपने बच्चे के जुर्म छुपाती है तो बड़े होकर वोही बच्चा अपनी माँ के नाक काट डालता है।नगर निगम और छावनी परिषद ने अतिक्रमण +भ्रष्टाचार के केसों को दबाया अब वोही नासूर बने हुए हैं।पी एम् ओ ने २ जी दबाया तो स्वामी उनकी जान को अटके हैं।
    झल्ली सलाह है की  देश के इन भविष्य  से देश के इस रोग को छुपाने के  बजाये इसे खोल कर दिखाने की जरूरत है| कांग्रेस के घोषणा पात्र के अनुसार सभी को रोटी कपड़ा और मकान दिया जाना है ।शायद इसका श्रीगणेश इसी  सभास्थल  से हो जाए और यहीं पर ही इस रोग के  इलाज़  की शुरूआतहो जाये वरना  तो कांग्रेस के साथ साथ रालोद  के भविष्य के लिए रात के निशुल्क भोजन की व्यवस्था तो हो ही  जायेगी| जमोस सबलोक 

No comments: