Wednesday, August 21, 2013

चीनियों ने अरुणाचल के चागलागम इलाके में छोलदारी लगा कर चार दिन की चांदनी लूटी और लौट ग

                                                     
झल्ले दी झल्लियाँ गल्ला
एक चिंतित फौजी
 ओये झल्लेया ये हसाड़े बार्डर पर क्या मखौल हो रहा है?पहले पाकिस्तान फिर तालिबान और अब चीन ने हसाडी फौजों के साथ आंख मिचौली का खेल खेलना शुरू कर दिया है| 15 अप्रैल को चीनी सैनिक लद्दाख के दिपसांग इलाके में केवल 19 किमी भीतर तक घुसे तो अब अरुणाचल के चागलागम इलाके में 20 किमी भीतर तक घुस आए और लगातार चार दिन तक डेरे डाले रहे| ओये चीन शायद भूल गया है कि अभी हमने सुपर एयरक्राफ्ट आईएएफ सी 130जे-30 को अक्‍साई चीन की हवाईपट्टी दौलत बेग ओल्‍डी पर ऐतिहासिक लैंड करवा कर उच्चाई पर लैंडिंग का विश्‍व कीर्तिमान बनाया है|
झल्ला
ओये जवाना ये चीनी अब अफीमी नहीं रहे इन्हें मालूम चल गया है कि हसाड़े मुल्क में स्वतंत्रता दिवस पर चार दिन की सरकारी चांदनी रहती है इसीलिए चीन से आये इन टूरिस्ट फोजियों ने ११ अगस्त को भारत की सीमा में आकर छोलदारी लगाईं और चार दिन की चांदनी लूट कर १५ अगस्त को वापिस चले गए|इसीलिए लाल किले की प्राचीर से प्रधान मंत्री डॉ मन मोहन सिंह और विपक्षी नरेंदर मोदी ने अपने भाषणों में भी चीन के इस टूरिज्म को गंभीरता से नहीं लिया |वैसे अगर इतिहास में जाएँ तो पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु ने पहले चीन के बड़े आक्रमण में हथियाई गई भारतीय भूमि को यह कह कर छोड़ दिया था कि वोह तो बंजर भूमि है |

No comments: