Saturday, July 13, 2013

भारत पर अपनी बहु राष्ट्रीय कम्पनियों के लिए अमेरिकी दबाब की राजनीती है?

www.jamosnews.comभारतीय वित्त  मंत्री पी चिन्द्रम[Tata]  और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा आदि  ने आज कल अमेरिका में  डेरा डाला हुआ है।
इन्होने  बेहद आशावान होकर अपने काउंटर पार्ट्स से मांग की है कि  इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी और हाइली स्किल्ड प्रोफेशनल को  नई आव्रजन नीति से अलग रखा जाये वर्ना इससे भारतीय प्रतिभाओं को हानि  होगी ।
इसके ठीक विरुद्ध अमेरिका के प्रेजिडेंट बराक ओबामा ने आज फिर  कांग्रेस से आग्रह किया है कि उनकी   नई  महत्त्व कांक्षी आव्रजन नीति को तत्काल मंजूरी   दे दी जाये ताकि  इसे कानून की शक्ल दी जा सके ।
[१]अब पहला प्रश्न यह उठता है कि  अमेरिका में कार्यरत भारतीय कंपनियों और उनके प्रोफेशनल्स का क्या होगा ?
[२]क्या यह भारत पर  अपनी बहु राष्ट्रीय कम्पनियों के लिए  अमेरिकी दबाब की राजनीती है?
[३] वाल मार्ट जैसी अमेरिकन कंपनियों को भारत में व्यापार की इजाजत देने से क्या अमेरिका के रुख में कुछ सकारात्मक परिवर्तन हो पायेगा ?
 अपने मित्रों से अपने विचारों के साथ मेरे मार्ग दर्शन के लिए निवेदन हैwww.jamosnews.com  

अमेरिका के उज्जवल भविष्य के लिए अप्रवासन बिल पर कांग्रेस को तत्काल मंजूरी दे देनी चाहिए:बराक ओबामा

अमेरिका के उज्जवल भविष्य के लिए अप्रवासन बिल पर कांग्रेस को तत्काल मंजूरी दे देनी चाहिए:बराक ओबामा
 www.jamosnews.com
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज फिर कांग्रेस से आग्रह किया है कि राष्ट्र हित में अप्रावासन [BrokenImmigration ] नीति को शीघ्र मंजूरी दे दी जाये
अपने साप्ताहिक संबोधन में बराक ओबामा ने कहा कि दो सप्ताह पूर्व द्विदलीय सीनेट ने बड़ी संख्या में अप्रवासन नीति[ commonsense imm igration reform, ] को मजूरी देकर इसे कांग्रेस को भेजा थाi इस नीति से देश की आर्थिक स्थिति +सामाजिक सुरक्षा में सुधर तो आयेगा ही इसके साथ ही अप्रवासन कानून को हमारे सिद्धांतों के अनुरूप आधुनिक जामा पहनाया जा सकेगा| इसीलिए ब्रोकन अप्रवासन नीति के सुधारों के लिए कांग्रेस को भी अब तत्काल अपनी मंजूरी दे देनी चाहिए| यह अमेरिका के उज्जवल भविष्य के लिए जरुरी भी है|
उन्होंने बताया कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले अप्रवासियों की संख्या ११ मिलियन पर पहुँच गई है|इन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने से चौमुखी विकास होगा| राष्टपति ने बीते दिनों जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यदि सीनेट का यह प्लान कानून बन जाता है तो देश कि इकोनोमी में ५% की वृद्धि होगी और मात्र दो दशकों में ही १.४ ट्रिलियन डॉलर्स की अतिरिक्त आय होगी |उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि अमेरिका हमेशा से ही आप्रवासियों का देश रहा है| इन सब ने मिल कर अमेरिका को विश्व का सिरमौर देश बनाया है लेकिन वर्तमान में ऐसी अनेको प्रतिभाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से दूर रखा जा रहा है|इन्हें कानूनी अधिकार देने से ये लोग भी देश के विकास में यौग्दान दे सकेंगे|उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जब पूर्व प्रेजिडेंट बुश और वोह[बराक ओबामा ] इस मसले पर सहमत हो सकते हैं तब कांग्रेस के डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन्स को एक जुट होकर राष्ट्र हित में अप्रवासन बिल को मंजूरी दे देनी चाहिए ताकि इसे कानून बनाने के लिए उन्हें [ओबामा]को हस्ताक्षर करने का सुअवसर मिल सके|for more please click this link www.jamosnews.com
Tags: American Congress, American President Barack Obama, American senate, Immigration Bill, White House

Friday, July 12, 2013

एंड प्राण ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली : फ़िल्मी खलनायकी का सुनहरा युग इतिहास बना

एंड प्राण ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली : फ़िल्मी खलनायकी का सुनहरा युग इतिहास बनाwww.jaamosnews.com
Jul. 12  
सदी के खलनायक और प्राण या एंड प्राण ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ले कर फ़िल्मी अदायगी के एक सुनहरे युग को इतिहास बना दिया|
और प्राण या एंड प्राण की हालत अस्वस्थ होने के कारण उन्हें बीते सप्ताह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था । और प्राण ने लगभग चार सौ फिल्मों में काम किया है। बेवकूफ+ हलाकू +खानदान+औरत+बड़ी बहन+जिस देश में गंगा बहती है+हाफ टिकट+ शहीद+उपकार+पूरब और पश्चिम’+ गुमनाम+ कश्मीर की कली+एन इवनिंग इन पेरिस+ कब क्यूं और कहाँ+राजा और राना+विक्टोरिया २०३ +साधू और शैतान + ‘डॉन’ + दस लाख+जंजीर’+ बोबी +यमला जट्ट[पंजाबी] आदि प्रमुख है | ९३ साल के एंड प्राण को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया|इससे पूर्व भी कई बार उन्हें तकलीफ हो चुकी थी बीते साल के नवम्बर में तो उनके स्वर्गवास की खबर भी आ गई थी |
उन्होंने खलनायक+कामेडियन या चरित्र रोल में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
पद्म भूषण से सम्मानित प्राण जैसा खलनायक बॉलीवुड में दूसरा कोई नहीं हुआ। कितने सितारे आये गये लेकिन प्राण का मुकाबला कोई नहीं कर पाया है। दर्जनों फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले फिल्म उपकार से चरित्र किरदार निभाने शुरू किये और उस में भी अपना लोहा मनवाया।इसीलिए पिक्चर की कास्टिंग में एंड प्राण या और प्राण लिखा जाने लगा था जिसकी पुनरावर्ती शशि कपूर के लिए की गई थी| इसके अलावा चांदी की छोटी सी शीशी से शराब की चुस्कियां लेने का अंदाज़ भी पहुत पसंद किया गया| प्रत्येक फिल्म में इनके नए गेटअप भी चर्चा में रहे हैं| उन्होंने एक किताब भी प्रकाशित करवाई जिसका विमोचन अमिताभ बच्चन ने किया था |
अप्रैल में हीरो से विलेन और फिर चरित्र अभिनेता के रूप में हिंदी सिनेमा पर लगातार ५ दशक तक राज करने वाले एंड प्राण को दादा साहेब फाल्के एवार्ड देने स्वयम केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी उनके निवास पर गए |
इससे पूर्व 1998 में फिल्‍मों से रिटायर हो चुके एंड प्राण को 2001 में ‘पद्मभूषण’ से सम्‍मानित किया जा चुका है.
खलनायकी का रोल ऐडा करते करते फ़िल्मी पर्दे पर घृणा पात्र के प्रतीक बन गए| उन्होंने चरित्र अभिनेता के रूप में भी अपनी जबर्दस्त छाप छोड़ी. उपकार में उनके मंगल चाचा के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसी तरह जंजीर कठोर लेकिन दयालु पठान के रूप आज भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं.for more please click this link www.jamosnews.com
Tags: Dada Saheb Falke award, Dilip Kumar, Manish TiwARI, Pran, Shammi kapoor, पद्मभूषण’

Sunday, July 7, 2013

चौधरी अजित सिंह की ढाई घर की चाल वाले जेट एतिहाद एयर लाइन्स डील रूपी घोड़े की नकेल पी एम् ने खींच ली है

चौधरी अजित सिंह  की  ढाई  घर की चाल  वाले जेट एतिहाद  एयर लाइन्स डील रूपी घोड़े की  नकेल पी एम्  ने खींच ली है 
सत्ता शतरंज  की बिसात पर घोड़े की ढाई  घर की चाल चलने में  माहिर चौधरी अजित सिंह के घोड़े की नकेल कांग्रेस ने खींच ली है जिसके फलस्वरूप अब जेट एतिहाद  एयर लाइन्स की २ हजार करोड़ रुपयों की डील लटक गई है। 
   पिछले दिनों रालोद सुप्रीमो और एविएशन मिनिस्टर चौधरी अजित सिंह ने ड्रीम  लाइनर  ७ ८ ७ को इंग्लॅण्ड में लांच करने के लिए भारी भरकम लाव लश्कर [फ्री]वहां उतारा और इंग्लॅण्ड की सैर कराई ।प्रचारित  किया गया कि  अब दिल्ली से यूं के की उड़ान से एयर इंडिया की सारी दलिद्री दूर हो जायेगी दिल्ली और अमृतसर से बर्मिंघम के लिए उड़ान की घोषणा  भी  की गई  लेकिन दूसरी तरफ इस उड़ान के पर कतरने  के लिए जेट एतिहाद की संयुक्त उड़ान के लिए  सुरक्षित और सरंक्षित आकाश  की व्यवस्था भी करनी शुरू कर दी।  
 इस समझौते से पश्चिमी देशों के लिए  उड़ान आबू धाबी से हो कर जानी तय कर ली गई । ऐसे में अगर यह डील परवान चढ़ जाती है तो पश्चिम के  ट्रैफिक   को आबू धाबी की तरफ मौड़ दिया जाएगा  इस शतरंजी चाल को दूसरी एयर लाइन्स ने भी समझ लिया और प्रधान मंत्री के दरबार में फरयाद लगाई इसके अलावा चौधरी अजित सिंह ने इस डील के लिए प्रधान मंत्री के गले मढ़ने के लिए ब्यान बाजी भी शुरू कर दी जब इन सब का असर नही पडा तो अजित सिंह ने लोक सभा में  अपनी तीन सीटों  के सहयोग की कीमत  की एवज में डील को क्लियर  करवाने के लिए  श्रीमति सोनिया गांधी के दरबार तक भी पहुँच गये। शायद इस डील की सेंसरशिप  के लिए यहीं से संकेत जारी किये गए थे तभी यूं पी ऐ अध्यक्षा ने आगे का रास्ता दिखाते हुए कह दिया कि  देखेंगे  

Tuesday, September 4, 2012

Happy Birth Day To My All Time Favorite THE Rishi Kapoor


पृथ्वीराज कपूर के पौते राजकपूर के बेटे और  न्यू सेंसेशन  रणबीर  कपूर[और रिद्धिमा कपूर साहनी] के पिता ऋषि  कपूर का आज जन्म दिन है ऋषि आज ६० साल के हो गए|जमोस न्यूज डाट काम की तरफ से  हार्दिक शुभ कामनाएं|
४ सितम्बर १९५२ को जन्मे ऋषि उर्फ़ चिंटू उर्फ़ लवर बॉय ने अभिनय के अलावा फिल्मो का निर्माण और निर्देशन भी  किया  है|  मज़ाक के तौर पर कहा जा सकता है कि मेरा नाम जोकर में जो चिंटू की फिजिक्स थी लगभग वोही आज भी है|यानि खाते पीते घराने के है| दो दुनी चार और हाउस फुल २ देख कर लगता है कि चिंटू बाबा  कि लाइफ अब शुरू हुई है|
  इनके खाते में ढेरों एवार्ड्स भी है| [१]१९७४ में मेरा नाम जोकर के लिए बेस्ट चाईल्ड आर्टिस्ट का  नॅशनल फिल्म  एवार्ड मिला| [२]२००८ में फिल्म फेयर लाइफ टाईम अचीवमेंट एवार्ड के बाद [३]२०११ में दो दूनी चार के लिए बेस्ट क्रिटिक एवार्ड मिला है|इसके साथ १९८० से २०१० तक ५ फिल्म फेयर एवार्ड्स जीत चुके हैं|इसके अलावा १० और दुसरे एवार्ड्स भी इनके नाम हैं|
   आज एक बात में यहाँ शेयर करना चाहता हूँ  दशकों पहले यह मेरे बुजुर्गों ने मुझे बताई थी|
ऋषि कपूर के परिवार के एक  पूर्वज  लाहौर में पोलिस अधिकारी थे [शायद  शहर कोतवाल] उस समय वहां दंगे हो गए  धार्मिक  पूज्य हर श्री नाथ  जी   महाराज जी  की दरगाह पर पर  कुछ भ्रमित  धर्मांध लोगों ने हमला कर दिया उस समय कोतवाल साहब आये और दरगाह और इसके अनुयायियों को बचाया |महाराज जी ने प्रसन्न हो कर आशीर्वाद दिया की जा तेरी  ७   पुश्तें  राज करेंगी |और यह परिवार अभी तक फिल्म जगत के साथ करोड़ों के दिलों पर भी राज कर रहा है|
   संभवत इसी आशीर्वाद के चलते ही आग से शुरू हुए राज कपूर  ने  आधुनिक  बोबी बना कर तहलका मचा दिया था Permalink: http://jamosnews.com

Thursday, August 23, 2012

बर्बादी को रोकने के लिए भी तो पानी का होना जरुरी है|


हमारा शरीर  पांच तत्वों से बना है फिर भी नश्वर है \इन पांच तत्वों में शायद एक जल भी है|ये जल भी दो तत्वों[मोलेक्युल्स]से बना है |इस तत्वों के नाम हैंआक्सीजन और हाईड्रोजन|
आक्सीजन की एक मात्रा और  हाईड्रोजन  की दो मात्राएँ मिलाने पर पानी[जल] बन जाता है| आक्सीजन  जीवन  दाईनी है और ज्व्लन्त्शील  भी है | हाईड्रोजन में शक्ति है और यह विस्फोटक भी है||फिर भी ये दोनों  मिलते हैं और  पानी का निर्माण करके  हमारे जीवन और स्रष्टि  को सम्रद्धि प्रदान करते हैं||संत कविरहीम जी ने तो बहुत पहले ही मनुष्य +मोती और चूने के लिए भी पानी जरुरी बताया है
रहिमन पानी राखिये बिन पानी सब सून
पानी बिना ना ऊबरे मोती मानस चून
 पानी के इस मर्म को समझने के लिए फ़िल्मकार मनोज कुमार गोस्वामी ने अपनी फिल्म शोर में शोध किया और पाया कि पानी का अपना  खुद का रंग  नहीं होता जिसमे में भी मिला दो उसी जैसा
दीखता है|
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा
जिसमे मिला दो लगे उस जैसा
संयुक्त राष्ट्र  को  भी अब पानी  के  महत्त्व  का पता चला है सो पानी बचाने  के लिए   एन जी ओ को  धन उलीचा जा रहा है| कहा जा रहा है कि तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होगा|बताया जा रहा है कि अगर पानी नहीं  रहेगा तो
स्रष्टि नष्ट हो जायेगी|शायद इसीलिए चीन+पाकिस्तान और अब बंगलादेश भी पानी के लिए भारत की ऐसी कि तैसी करने में तुले हैं|अपने भारत में भी उत्तराखंड भी यूं  पी  का पानी  रोकने में लगा है|
 खैर ये तीसरा युद्ध जब होगा तब होगा अभी तो एक नया युद्ध ही दिखाई देने लगा है| दरअसल पानी का एक तत्व आक्सीजन ज्वलंत  शील  भी है कोयला चूंकि जलने के लिए
आक्सीजन मांगता है इसीलिए विपक्ष आज कल आक्सीजन का प्रयोग कैग के कोयले को   संसद में  जलाने में खर्च करना  चाह  रहे हैं|और हाईड्रोजन क्यूंकि शक्ति शाली है विस्फोटक है
इसीलिए यह बमों के निर्माण के लिए सुरक्षित रखा जा रहा  है|
 अब पानी बने तो कैसे बने लिहाजा पानी कि बेहद कमी होना स्वाभाविक ही है|
  लेकिनं जो पानी हमारे पास है उसे सहेजने या उसका दुरूपयोग या फिर उसकी बर्बादी रोकने के लिए भी व्यवस्थापकों में पानी का  सर्वथा अभाव दिखाई देता है तभी जगह जगह बिना टोंटियों के पानी का बहना+ निर्माणाधीन कालोनियों या भवनों में बड़े बड़े  पाईप लगा कर मजदूरों का  खुले में नहाना+कपडे धोना+गाड़ियों का धोना बेरोकटोक जारी हैं \और तो और अभी महज़ दो साल पहले जे एन एन  यूं  आर एम्  कि २७३ करोड़ रुपयों कि पेयजल यौजना के अंतर्गत बनी पानी  की विशाल  टैंकी का पानी पिछले 6  दिनों से लगातार २४ घंटे मोटी धार में लीक कर रहा है बह रहा है बर्बाद हो रहा है मगर इस बार्बादी को रोकने के लिए भी तो पानी का होना जरुरी है|सौजन्य से जमोस डाट काम

कैग के काले भ्रष्ट कोयले से सत्ता हीरा के लिए भागीरथी प्रयास


कैग के काले  भ्रष्ट  कोयले से  चमकता सत्ता हीरा तलाशने के लिए विपक्ष द्वारा भागीरथी प्रयास किया जा रहा है| | कोयले की दलाली से हाथ काले किये हुए सत्ता पक्ष भी सदन को भंग करने के लिए सदन के उपाध्यक्ष को आदेश देते फिर रहे हैं| नतीजतन संसद लगातार  तीन  दिन से  नहीं चल रही जबकि टी वी चेनलों पर  गर्मागर्म बहस जारी है | अब तो अन्ना टीम ने भी हीरा पाने के लिए इस कोयले में अपना हाथ डाल दिया है|
     संवैधानिक संस्था कैग [सी& ऐ जी]  ने अपनी परम्परानुसार गड़े मुर्दे उखाड़ कर पिछली सरकार के  कार्यकाल का लेखा जोखा संसद के पटल पर अब रखा है|इसमें कोल ब्लाक्स की नीलामी नहीं किये जाने पर  १.८६  लाख करोड़ के नुक्सान का विवरण दिया गया है और उसके लिए सीधे सीधे कोयला मंत्री पर टिपण्णी की गई है चूँकि उस समय कोयला मंत्री का प्रभार भी डाक्टर मनमोहन सिंह के पास था सो अब विपक्ष  द्वारा नैतिकता के आधार पर वर्तमान   पी एम्  से   इस्तीफा   माँगा जा रहा है|
  वर्तमान  मानसून सत्र के शुरू होते ही विपक्ष अपनी मांग पर अड़ गया तब  केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने  नए नए बने उपाध्यक्ष कुरियन को  उनके दायें कान में सदन स्थगित करने का आदेश उड़ेल दिया सदन स्थगित हो गई|
   इसके बाद  सत्ता पक्ष  कुछ संभला और  अब संसद में चर्चा करने को तैयार हो गया है टी वी चेनलों पर   न्यौता    दिया जा रहा है|  गृह मंत्री तथा लोक सभा में  सत्ता दल नेता सुशील कुमार शिंदे भी  विपक्ष की नेत्री   श्रीमति सुषमा स्वराज से   वार्ता   कर रहे हैं|  इसके साथ ही यूं पी ऐ  केम्प से यह खबर भी उडाई गई है केभाजपा सांसद सामूहिक इस्तीफा दे सकते हैं भाजपा ने तत्काल इसका खंडन कर दिया है| कहा जा रहा है की भाजपा सामूहिक रूप से अगर इस्तीफ़ा देता है तो  मध्याविधि चुनाव के बजाय उप्चुना की प्रक्रिया अपनाई जायेगी  जाहिर है के एन डी ऐ के बिहार में सतारूड घटक दल को एन डी ऐ से अलग करने के प्रयास किये जा रहे है|  ११४ सांसदों वाला  भाजपा विपक्ष पी एम् के इस्तीफे से कम पर किसी भी समझौते के लिए राजी नहीं हो रहा| अपना कुनबा बढाने के लिए  सत्ता सहयोगी टी एम् सी पर डोरे डाले जा रहे हैं|
   एक तरफ तो चर्चा के लिए विपक्ष की मान मनौवल चल रहे है तो दूसरी तरफ कोयले  में भ्रष्टाचार में सरकार को पाक साफ़ बताते हुए सारा ठीकरा भाजपा के राजस्थान और छतीसगढ़ की तत्कालीन सरकारों के सर पर फोड़ा जा रहा है|
 दलीलें दी जा रही है के पी एम् पाक साफ़ है इन्होने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया | कहा जा रहा है के;
 [१] कोयला खंड की नीलामी के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों ने पत्र लिख कर नीलामी का  विरोध  किया था|इनमे प्रमुख राजस्थान और छतीस गढ़ के  नाम  लिए जा रहे हैं
[२]कोयला खंड  नीलामी  के बावजूद भी ज्यादातर खंडों में खुदाई शुरू ही नहीं हुई है सो नुकसान की बात करना बेमानी है
[३]अगर कोयला नीलाम करके ज्यादा कीमतों पर बेचा जाता तो बिजली महंगी हो जाती
[४]कोयला खदानों में काम शुरू होने से वहां के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा
   विपक्षी आरोप इस प्रकार हैं
[१] नीलामी का विरोध करने के लिए राजस्थान का नाम  लिया जा रहा है राजस्थान में एक भी कोयला खदान  नहीं  है
[२]नीलामी का विरोध करने वालों में कांग्रेसी मुख्यमंत्री भी थे
[3] मुख्यमंत्री की अनुरोध के बावजूद निर्णय मंत्री द्वारा लिया गया है
[४]कहा जा रहा है की ज्यादातर खदानों में खुदाई शुरू ही नहीं हुई मगर कंपनियों को कोडियों के दाम खदान एलोट करके उनका एसेट बड़ा दिया गया जिससे उनके शेयर के दामों में स्वाभाविक लाभ हुआ होगा
[५] बिजली वैसे भी महंगी दी जा रही है
[६] कोयला खदानों के समीप या उस छेत्र में रहने वालों का जीवन स्तर अभी भी नारकीय है वहां कोई सुधार प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है
अब अन्ना टीम के अरविन्द केजरीवाल भी मैदान में कूद पड़े हैं उन्होंने कांग्रेस और  बी  जे पी  दोनों के खिलाफ मौर्चा  खोल  दिया है और अगले सप्ताह पी एम्  डाक्टर मन मोहन सिंह और भाजपा प्रमुख नितिन गडकरी  के निवास पर धरना देने का एलान कर दिया है हाल ही में  जंतर मंतर पर किये गए आमरण अनशन के फ्लाप होने से खिसका जनाधार पाने का यह एक प्रयास हो सकता है|
  फिलहाल कोयले पर मचा कोहराम अब धीरे धीरे किच किच  में बदलता जा रहा है कोयले में आई कालिख के लिए जहां सत्ता पक्ष  भाजपा  समर्थित  राज्यों के सर ठीकरा फोड़ रहा है वहीं  प्रमुख भाजपा  कांग्रेस को कोई ढील देने के पक्ष में नहीं दिख रही जाहिर है की  जो सांसद देश की   ससद को  सर्वोपर्री बता कर उसकी तरफ उठाने वाली सोशालाईट्स की उँगलियों को तोड़ डालना चाह रहे थे आज वोही सभी  माननीय सांसद अपने इस अछूते  मंदिर पार ताला लगा कर टी वी चेनलों पर बहस में लिप्त हैं और सरकारी गोपनीय पत्रों का  प्रदर्शन करते फिर रहे हैं|