Monday, May 21, 2012

भारत के हवाई जहाज़ों के मंत्री अजित सिंह को आज राज्य सभा में जबरन लैंड करवा दिया गया

भारत  के हवाई जहाज़ों के मंत्री अजित  सिंह को आज राज्य सभा में जबरन लैंड करवा दिया गया  लेकिन  तीखे सवालों की बौछारों के बावजूद बसपा के वाकआउट से सकुशल टेकआफ  भी  कर गए 
१० मई से राज्य सभा का सामना करने से बचते फिर रहे चौधरी अजित सिंह को देश के बड़े सांसदों ने घेर ही लिया | विकास और रखरखाव के नाम पर विदेशी कम्पनिओं द्वारा बेसिहाब मुनाफ़ा वसूली 
और राष्ट्रीय  संम्पति को खुर्द बुर्द करने के आरोपों के साथ ही १४ दिन से चली  आ रही पायलटों की हड़ताल  को भी प्रमुखता से उठाया गया|
   पुर्व मंत्री  राजीएव  प्रताप  रूडी ने जहां आकंड़ों के साथ सरकार पर हमला बोला तो चौधरी को स्वाभाविक   रूप से झल्लाते हुए भी  देखा गया |भाजपा के महाराष्ट्रा कोटे के एक अन्य सदस्य प्रकाश जावडेकर  ने तो एयर इंडिया 
  में व्यवस्था के नाम पर चल  रहे भ्रष्टाचार पर श्वेत पत्र और सी ऐजी  से औडिट करवाने की मांग भी कर दी |लोक पाल के मुद्दे पर सरकार को बचाने वाले सपा के नरेश  अग्रवाल भी  सवालों की लम्बी लिस्ट   लिए हुए थे  वाम पंथी के एन  बालगोपाल अपने  प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने की मांग पर अड़ गए और सबसे  ज्यादा दबाब बनाने में सफल रहे |१०० से अधिक   हड़ताली पायलटों को बर्खास्त करके अपनी  राजनितिक इच्छा शक्ति का प्रदर्शन कर चुके मंत्री ने  संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल  के भरोसे न रहते हुए स्वयम ही फ्लोर को मैनेज  करने लगे और  वाम पंथी प्रमुख सीता राम येचुरी की शरण में जाते देखे गए |इस संकट की घड़ी में बसपा ने  संकट मौचक  की भूमिका  निभाई| बसपा के  वाक् आउट  ने उत्तम श्रेणी  के   ऐ टी ऍफ़  का काम किया | तब जा कर मंत्री जी का जहाज़ मंत्रालय बच पाया |वैसे इस अवसर पर मंत्री महोदय ने  विकास  और रख रखाव के लिए की  जा रही वसूली की जांच करवाने का आश्वासन जरूर दे दिया