Sunday, September 27, 2009

दुर्गा अस्ठ्मी +विजया दशमी की बधाई

दुर्गा अस्ठ्मी+विजया दशमी की सबको मुबारक माँ दुर्गा और राजा राम ने अपने समय में असुरों का विनाश कर के ईश्वार की पदवी पाई थी इसीलिए आज भी उन्हें नमन करने को ये त्यौहार देश विदेश में धूम धाम से मनाये जाते हैंआज के दौर में महंगाई+बेरोजगारी+करप्सन +अपराध +काला धन+भ्रूण हत्या+राजनितिक दिवालियापन+अशिक्षा+महंगी शिक्षा+विदेशों में भारत और भारतीयों की खिलाफत आदि अनेक असुर मुँह बाए खड़े हैं और मानव जीवन को लील रहे हैंसत्ता और विपक्ष दोनों ब्यान बाजी में व्यस्त हैंदेश वासी इनके हाथों में कमान दे कर नींद में हैआम आदमी की गाडे पसीने की कमाई[टैक्स]पर नेता जन ऐश कर रहे हैं
फ्रांस की प्रसिद्ध क्रान्ति के मुख्या कारणों में एक कारण ये भी था [नोबल्स वर टू एन्जॉय एंड अधर्स टू पे]नेताओं को इस क्रान्ति का अध्यन करके उपरोक्त रावणों का नाश करके आम जनता को राहत प्रदान करके भारत में क्रान्ति की संभावनाओं को दूर करना होगा

Sunday, September 20, 2009

एयर इंडिया को अप्रत्याशित [अप्रत्यक्ष]बेल आउट पकेज

यूं.पी.ए.सरकार ने उदयनउद्योग में यूं टर्न लेते हुए एयर इंडिया मे ही सरकारी सवारी को सरकारी नौकरों के लिए अनिवार्य कर दिया हैअब लीव ट्रेवल कंसेसन या सरकारी दोरों पर जाने के लिए एयर ट्रेवल करने के पात्र वायु यान से सफर तो कर सकेंगे मगर उन्हें केवल एयर इंडिया का ही उपयोग करना होगाअरबों के घाटे में फंसी एयर इंडिया के लिए ये एक इनडाईरेकटली बेल आउट पकेज ही हैलेकिन दूसरे एयर ट्रेवल अजेंसीस द्वारा अपने सरमायेदारों औरशेयर होल्डरों की तिजोरी को खाली करने की रफ़्तार को अक्स्सीलारेटर और थोडा दब जाएगाइससे पूर्व कुछ समय के लिए ही सही दूसरी अजेंसीस को इस्तेमाल भी एलाऊ कर दिया गया नए वेतन आयोग से एयर ट्रेवल के लिए सुपात्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ हैआनन फानन में सभी ने अपने हवाई बेडे बड़ा लिए मंदी का ऐसा दोर आया की सभी अरमान धरे के धरे रह गए खर्च कम करने के नाम पर स्टाफ छटनी का दाव उलटा पड़ गयासरकार से बेल पकेज के नाम पर उगाही टल गयी
एयर इंडिया को बचाने के लिए सरकार ने बैक डूर से यह सहायता प्रदान कर दी हैइस कदम की आलोचना करना मकसद नही है क्योंकि सहायता के अभाव में अमेरीका के लेहमन ब्रदर्स का परिणाम सबके सामने हैइस सम्बन्ध में ये कहना भी जरूरी है की एयर इंडिया की मॉनीटरिंग का आज भी अभाव है और इसके चलते किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष बेल आउट पकेज ऊंट के मुँह में जीरा ही साबित होगाअपने इस कथन के समर्थन में यहाँ १९९२०० ९ का ताजा उदहारण देना चाहूंगा कोलकता के नेता जी सुभाष चन्द्र बोस एयर पोर्ट पर २५ सवारिओं को जहाज पर सवार होने नही दिया गया२० और २१ तारीख के अवकाश के चलते पोर्ट ब्लेयर जाने के इछुक यात्रिओं को अ ३२० फ्लाईट के लिए १४५ टिकेट्स कन्फर्म किए गए सभी तयार होकर पोर्ट पर आए मगर वहाँ उनके ख़्वाबों को धोते हुए बताया गया की फ्लाईट अ ३१९ उपलब्ध है जिसमे केवल १२२ सीटें ही है १२ यात्रिओं को दूसरी एयर लाइन से भिजवा कर डैमेज को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया मगर १३ को अगले दिन आने को कहा गयाइससे बात खुल गयी और मीडिया में आ गयीऐसे प्रबंधकों के लिए जिम्मेदारी तय होनी लाज़मी हैक्योंकि अगर नौकरी+बेल आउट पकेज का हक है तो अछाप्रबंधन उपलब्ध कराने का दाईतव भी
स्वीकारना होगा

Monday, September 14, 2009

हिन्दी दिवस+सप्ताह+पखवारा

भारत में इस वर्ष भी एक सितम्बर से पन्द्रह सितम्बर तक हिन्दी दिवस+सप्ताह+पखवारा[दो सप्ताह]राजकीय शान से मनाया जा रहा हेबैनर्स टंग गए हैं
सेमिनार्स आयोजित किए जा रहे हैं हिन्दी कवि सम्मलेन जुड़ रहे हैंबीते पाँच सालों से जो लोग कविता गा रहे हैं ओर हिन्दी प्रतियोगिताएं जीत रहे हैं कमोबेश वोही चहेरे[फेस] अब भी नज़रों के सामने रहेलेकिन इस सबके बावजूद नतीजा वोही ढाक के तीन पात वाला रहामहात्मा गांधी ने १०० साल पहले हिन्दी को देश की भाषा बताया था आज उनके चित्र के समक्ष हिन्दी के आयोजन तो हो रहे हैं मगर उनकी आत्मा को शान्ति इस वर्ष भी नसीब होगी यह कहना सम्भव नहीं लगताआज़ादी के बाद हिन्दी को राज भाषा का दर्जा देकर जो खिलवाड़ किया गया था वोह आज भी बरकरार हैराज भाषा का प्रोमोशन राष्ट्र भाषा के पद पर नहीं हो सका है एच.आर.डी। कपिल सिबल ने हिन्दी को देश की संपर्क भाषा[ लिगुआ फ्रांका ]बनाने पर तो जोर दिया मगर इससे आगे बढने का साहस नहीं जुटा सके जिसके फलस्वरूप हिन्दी दिवस पर भी अंग्रेजी में काम करने की मानसिकता का नंगा प्रदर्शन होता रहा

Thursday, September 3, 2009

आंध्र सी.एम्. वाई.एस.आर.रेड्डी कीवायु दुर्घटना में मौत

आंध्र प्रदेश के चमत्कारी सी.एम्। वाई.एस.आर.रेड्डी अपने हेलिकोप्टर +२ पायलट +२ सहयोगिओं के साथ कल सुबह से लापता थे आज उनके शव नाल्ल्माला वन छेत्र में बुरी तरह जली अवस्था में मिलेइनके लापता होने के पीछे लगाई जा रही तमाम अटकलों ,बहाने बाजी, और खोज के प्रयासों को विराम लग गयाइसके साथ ही दूसरी पारी में मात्र ११० दिन का सत्ता सुख भोगने के पश्चात पाइलट [कप्तान] श्री रेड्डी को दिवंगत करने वाली इस दुर्घटना ने [फ़िर वायु दुर्घटना में मरे] संजय गाँधी की स्मृति को ताज़ा कर दिया और एक बार फ़िर कांग्रेस मुख्यालयाका झंडा झुका दिया
एन.टी.आर.के शक्ति शाली दामाद को हरा कर आंध्र में चमत्कार करने वाले श्री रेड्डी की वायु दुर्घटना में हुई म्रत्यु से देश में शोक की लहर तो स्वाभाविक फ़ैल गई है मगर इससे कई सवालों को भी जन्म मिला है
[१]वी। आई। पी। के लिए उपलब्ध कराये जा रहे [वायु ]हेलीकॉप्टरों की जांच तकनीकी और सुरक्षा दोनों द्रष्टी से की जानी चाह्हिये
[२]पहाडी या जंगल के रास्ते में ख़राब मौसम के चलते हेलीकाप्टर का उपयोग उचित है
[३]श्री रेड्डी को लेकर कई भ्रामक संदेश दिए गए जिससे व्यवस्था की विश्वसनीयता पर विचार किया जाना चाहिए
[४]मीडिया में यह भी शंका जतायी गई की नक्सालियों ने श्री रेड्डी का उपहरण न कर लिया हो
[५]२४ घंटे के बाद शवों की बरामदगी हो सकी
[६]कया आज़ादी के ६२ साल;ओं के बाद भी अभी तक देश में नक्सल वाद खतरे के रूप में हमारे ऊपर मंडरा रहा है
[७]परिवार वाद को बढावा देते हुए कया श्री वाई.एस.आर.रेड्डी के सांसद पुत्र को आंध्र सत्ता सोंपी जायेगी