Tuesday, May 19, 2009

बिजली जाती कहाँ है ?

जैसी की उम्मीद की जा रही थी १५वी लोकसभा के चुनावों के फ़ौरन बाद बिजली रुलाने लग गयी हैहुकुमरानों का दावा है की १९ घंटे बिजली रोजाना दी जा रही हैइस दावे के बावजूद मेरठ के कनंकर खेडा और सरधना में बिजली को लेकर महिलाओं तक -प्रदर्शन कर रही हैं
अगर हुकुमरानों के १९ घंटा बिजली देने के दावे पर यकीन कर भी लिया जाए तो प्रशन उठता है की जब यहाँ मात्र ३ घंटे बिजली मिलती है तो शेष १६ घंटे की बिजली जाती कहाँ हैहुकुमरानों की दलील है की यह लाइन लॉस के कारण है इसे रोकने के लिए बिजली वितरण का निजी करण जरूरी हैइससे सुधार तो कया उल्टे बिजली कर्मियों ने भी झटके मारने शुरू कर दिए है
बिजली कर्मियों की माने तो सारा गोरख धंधा अधिकारियों का हैवैसे अधिकारी गण अपने दायित्व से बचने केसाफ़ प्रयतन करते नज़र आते हैं इस कथन के समर्थन में कहा जा सकता हे कि
[१]बिजली के उत्पादन की गति को बढाने के कोई परिणाम दायक कार्य दिखाई नहीं देते
[२]बिजली प्रवाह में रूकावट आने पर उसे ठीक करने के लिए जब लाइन मेनखंभे पर चड़ता हे तो मिस मेनेज मेंट के कारण बेचारा खंभे पर ही लटका रह जाता है
[३]वोट बैंक के तुस्टी करण के चलते बिजली चोरी को रोकने के परिणाम दायक कदम नही उठाय गए हैं
[४]इसके फलस्वरूप बिजली लगातार महँगी हो रही है
[५]अखबारों में मंहगे विग्ह्यापन छपवाए जाते हे इनमे व्यावसायिक नज़रिए से शिकायतें माँगी जाती हे मगर बिजली की अघोषित कटौती या चोरी के विषय में कुछ नही कहा जाता
[6 ]मिस मेनेज मेंट का आलम यह है की में जब सुबह की सैर करके लौटता हूँ तो छावनी परिषद् के माल रोड पर लगे लैंप पोस्ट जले होते हैसूरज देवता सर से थोडा नीचे चमक रहा होता है और सड़क के किनारों पर लगे मरकरी लैंप अपनी धुधिया रोशनी से सूरज देवता से प्रतियोगिता करते नज़र आते हैं

Thursday, May 14, 2009

वरुण पूत के पावँ पालने में नज़र आए

एक भाजपाई
ओये झाल्लेया त्वाडे प्रदेश में ये कया जुल्म हो रहा है बालक वरुण गांधी पर जबरदस्ती रासुका लगा कर उस बेचारे को लोक सभा क पहले चुनाव में ही सीखचों के पीछे डालकर पूत को पालने मे ही ख़त्म करने की कौशिश की जा रही है भला हो सुप्रीम कोर्ट का जिन्होंने बच्चे पर से रासुका हटा कर गांधी को एक बार फिर निशाना बनने से रोक दिया
झल्ला
आपके बालक ने रासुका का चोला ओउड़ कर देश प्रसिद्धी तो प्राप्त कर ही ली हैअब रासुका क आवरण की जरूरत ही कया है?रहा चुनावी खर्च तो चतुर सुजान वरुण ने माया सरकार पर १० लाख का दावा भी ठोक दिया है
भापा जी आपके पूत के पाँव पालने में नज़र आने लग गए है

Sunday, May 10, 2009

१० मई १८५७ के शहीदों को उचित सम्मान दें

१० मई का दिन एक अमूल्य निधि के रूप में हमें विरासत के रूप में मिला हेइसे न केवल हमने संभाल कर रखना है वरन अगली पीडी को सही मायनों में सौपना भी हे१० मई १८५७ को तत्कालीन अँगरेज़ शासकों के विरूद्व भारतीय फौजिओं ने शस्त्र उठा कर क्रांति का बिगुल बजाया था
इतिहास कारों के अनुसार इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जो सबसे बड़े सबक मिले दुर्भाग्यवश उन्हें आज़ादी के बाद की सरकारों और समाज ने महत्वपूर्ण नही समझा इस क्रान्ति का इतिहास हमें बताता हे कि
[1]हिन्दू और मुस्लिम ,ब्रह्मण मंगल पांडे ,बाल्मीकि मातादीन ,गुज्जर धन्ना सिंह कोतवाल और हजारों जाट ठाकुर एक ही काज के लिए इख्ठा लड़े और देश के लिए शहीद हुए शासकों कि क्रूरता के चलते हजारों देशभक्तों के शव कई दिनों तक पेड़ों पर लटके रहेगाँव के गावं जला दिए गए शहीदों कि आत्मा कि शान्ति के लिए धर्मा नुसार क्रियाक्रम भी नहीं हुएइसे विडंबना ही कहा जाएगा कि शहीदों के नाम पते तक किताबों में दर्ज नहीं हे
[२] यध्पि इस क्रान्ति को निर्ममता से दबा दिया गया था फिर भी आज़ादी कि जंग में यह क्रांति एक चिंगारी बनी जिससे प्रेरणा पा कर बाद में आज़ादी के मतवालों ने ब्रिटिश हकुमत को उखार फैंका
[३]ब्रिटिश फौज में एन.टी। [नेटिव]और बी.टी.[ब्रिटिश]कंपनियाँ थी नेटिव फौज का विवरण तो मग्निफायिंगग्लास लेकर भी नहीं मिलता हाँ मारे गए ब्रिटिश अधिकारिओं को सैंट जॉन कब्रिस्तान में दफनाया गया जहाँ उनकी कब्रों के अवशेष अभी तक हेये लोग एन.टी.फौज के हाथों मारे गए थे
[४]एक तत्कालीन जनरल जिलिपसी जिन्होंने नेपाल के चुंगल से इस चेत्र को आजाद करवाने के लिए गोरखों से यूद्ध किया था उनकी भव्य कब्र भी हे
इस क्रान्ति के कुछ निशाँ अभी भी कायम हे मगर शाषन प्राशाशनऔर प्रबुद्ध नागरिकों कि उपेक्षा के चलते लगातार जर्जर होते जा रहे हे
झल्ले विचारानुसार क्रान्ति कि इस धरोहर को बचा कर या संजोने के लिए निम्न कदम उठाए जा सकते हे
[१]१० मई १८५७ कि क्रान्ति के शाहीदों कि आत्मा कि शान्ति के लिए सामूहिक रूप से प्राशाशन और जनता द्वारा सर्व धर्म क्रिया करम करवाए जाने चाहिएइससे न केवल उनकी आत्माओं को शान्ति मिलेगी वरन देश में साम्प्रदायिक सौहार्द [जिसकी आज बेहद जरूरत हे]कायम होगासभी धर्म वर्ण जाति के लोगों में सौहार्द कायम होगा [इसकी भी आज बेहद जरूरत हे]
[२]सैंट जॉन कब्रिस्तान के साथ साथ १०मै १८५७ के साथ जुडी इमारतों, स्थानों का टूरिस्म के नज़रिए से रख रखाव किया जाना चाहिए इससे प्राप्त आय से भवनों का रखरखाव करने में आसानी होगी
[३]१० मई को मेरठ में लोकल अवकाश होता हे इस दिन कुछ लोग छोटा मोटा कार्यक्रम आयोजित करते है और प्रशासनिक प्रभात फेरी निकाली जाती हे इन सभी को मात्र ओउप्चारिकता ही कहा जाता हेबिना किसी अहम् या प्रेस्टीज ईशु के कमसे कम समूचे मेरठ के सभी धर्म जाति या वर्ण के लोगों को शामिल किया जाना होगा

Saturday, May 9, 2009

नसबंदी जबरदस्ती नहीं

एक भाजपाई
ओये झाल्लेया ये तो कमाल हो गया गुदड़ी में लाल हो गयावरुण गांधी आज सबके लिए एक महत्वपूर्ण सवाल हो गयाउस लड़के ने एलानिया ये कह दिया हे की अगर सत्ता में आए तो अपने पिता की तर्ज पर नस बंदी कार्यक्रम लागू कर देंगे
झल्ला
शुक्र हे १ अरब होने के बाद ही सही किसी ने तो आबादी के विषय में सोचा
लेकिन संजय गांधी के समय जो अंधाधुन्द कुआरोन की भी नसबंदी कर दी गयी थी उस बुराई से बच ते हुए इस योजना को लागू किया जा सकता हे चाइना में पर्दूषण रोकने के नाम पर भी एक परिवार एक बच्चा कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया जा रहा हे

Friday, May 8, 2009

अमरीकी नीति से भारतीय अभिशिप्त

एक भारतीय टैक्नोक्रट
ओये झाल्लेया ये कया हो रहा है?अमरीका के नए हुकुमरान ओबामा ने यह फरमान जारी कर दिया है कि भारतीय आई.टी .स्वर्ग बंगलूर में आउट सोर्सिंग करने वाले अमरीकीओं को अब अमरीका मे टैक्स छूट नहीं दी जायेगीइसके बदले अमरीका में भैंस पर निवेश करने वालों को प्रत्येक सुविधा दी जायेगीइससे तो यार बेशक वहाँ दूध,दही और माखन कि नदियाँ बहने लगेंगी मगर यार हसाडे मुल्क में तो डालडे [आयल हाइदरो ]के भी लाले पड़ जाने हे लाखों खर्च करके प्रोधयोगिकी में महारथ हासिल करने वाले प्रतिभाओं का भविष्य के साथ साथ वर्तमान तक कर्जे कि सूखी रोटिआं खाने को अभिशिप्त हो जाएगा
झल्ला
भोले साहब जी यह तो वोही गल हुई कि अमरीका ने भारतीयों कि मदद से सर्वत्र सूचना प्रोद्योगिकी के कूऐं खोदे खुशहाल भविष्य के मन भावन सपने बेचे अब जब इन कूओं से मीठा और ठंडा पानी निकलने लगा हे तो इन कूओं में पाइप लगा कर सारा पानी अमरीका ले जाना चाहते हे हसाडे होन हारों के साथ साथ उनके परिवारों को भी क़र्ज़ के बोझ तलेछोड़ जाना चाहते हे टी.सी.एस.जैसी रास्त्रवादी कंपनी भी अपने कर्मिओं के वेतन घटा कर अपना लाभ बड़ा रहे हे मुल्क के नीतिनिर्माताओं को वोह कऊआ [क्रो] बना कर छोड़ रहे हे जो हंस कि नक़ल करने चला था मगर अपनी चाल भी भूल गया

Tuesday, May 5, 2009

नेपाली फौज में माओवादिओं को आरक्षण ,बिल्कुल नहीं

आरक्षण का घातक,घिनोना वायरस फैलाना चाहते हे भारत में भी धार्मिक आधार पर मर्दमशुमारी की वकालत की गयी थी इस वायरस को फौज में फैलने से पहले ही ख़तम कर दिया गयाधरम ,जाति के उन्माद में डूबी पड़ोसी पकिस्तान ,बँगला देश ,अफगानी सेना के कारण इन देशों की दयनीय हालत से सभी परेशान हैअगर आग पड़ोस में लगती हे तो आग की तपिश और धुआं अछोटे भाई नेपाल की फौज मैं २०००० माओवादिओं के लिए आरक्षण को सेना और प्रेसीडेंट ने नकार कर एशियामें एक सकारात्मक संदेश दिया हे इसके फलस्वरूप वहाँ के माओवादी प्रधान मंत्री प्रचंड को इस्तीफा तक देना पडा वोट बैंक की राजनीति करने वाले फौज में भी पने घर को भी प्रभावित करता हे इसीलिए यहाँ चिंता का जन्म लेना स्वाभाविक हैअभी तक हमने इन पड़ोसी मुल्कों के हालातमें दखल नहीं देने की नीति अपनाई हुई हे मगर अब नेपाल में प्रधान मंत्री प्रचंड ने इस्तीफा देते समय उनके पतन के लिए भारत को जिम्मे दार कह दिया हे इस उन्मादी आग का धुआं अब अपनी आंखों में भी लगने लगा हे इसी लिए झाल्लेविचारानुसार भारत को विकसित देशों के साथ लाम्बिंग करके इस उन्माद के खिलाफ व्यापक समर्थन रूपी एंटी वायरस को विकसित करना होगा

Saturday, May 2, 2009

पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों पर तालिबानी अत्याचार

एक भारतीय गुर सिख

ओये झल्लेया पाकिस्तान में ये कया कुफ्र कमाया जा रहा है आज़ादी के ६० सालों के बाद अब फिर से पाकिस्तान में हिंदू और गुर सिखों पर अत्याचार किया जाने लगा है भारतीयकाश्मीर से विस्थापित हुए हिंदू पंडितों की तरह ही अब पाकिस्तान में हिंदू और गुर सिखों को पंजे साहब आदि गुरुद्वारों में शरण लेने को बाध्य किया जा रहा हैयदि ऐसा ही चलता रहा तो पाक में नाम मात्र को बचे अल्पसंख्यकों को दुबारा देश विभाजन का दंश झेलना होगा

झल्ला

ओ भापा जी पाक के हिंदू और गुर सिखों पर तालिबानी कहर के तीर से हसाडे सोणे ते मन मोहणे पी एम् की पवित्र पगडी को निशाना बनाया जा रहा है पाक की सरकार और फौज की नाकामी को देखते हुए अब कुछ करने का वक्त आ गया हैबर्लिन की दीवार की तरह ही अब भारत और पाक को बांटने वाली अंग्रेजों की रेखा को मिटा कर इस सर दर्द से हमेशा के लिए छुटकारा पाना होगा